Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर(डीडीन्यूज),युवक ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के चांदणा भाखर ज्योति नगर में किराए पर रहने वाले एक युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़िए – चौपासनी मंडल में हर घर तिरंगा रैली संपन्न

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि मूलत: रमजान का हत्था लक्ष्मण नगर हाल ज्योतिनगर चांदणा भाखर में किराए पर रहने वाले कुलदीप पुत्र मदन सिंह ने घर के ऊपर कमरे में बेडशीट से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पता लगने पर उसे फंदे से उतारा गया,उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। आत्महत्या किस कारण की इसका खुलासा नहीं हुआ। उसके भाई सूरज सिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी।

सड़क हादसे में मौत
विवेक विहार पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार के दरभंगा हाल बासनी थाने के पीछे मेघवालोंं की ढाणी निवासी राजाराम पुत्र बागेश्वर दास ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पुत्र रविवार की देर शाम को पाली रोड भाकरासनी से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में उसके पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब अज्ञात वाहन की तलाश आरंभ की है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026