Doordrishti News Logo

जोधपुर: आधे घंटे में 40 तोला सोना पार

  • नेपाली नौकर ने साथियों संग मिलकर रात में दिया वारदात को अंजाम
  • परिवार के लोग बाहर खाने में गए थे
  • वापस लौटने पर लगा पता
  • फुटेज में दिखा कि नौकर ने दो और लोगों को बुलाया था

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: आधे घंटे में 40 तोला सोना पार। शहर के शास्त्रीनगर स्थित आदर्श सोसायटी में रविवार की रात को नेपाली नौकर ने अपने दो साथियों संग मिलकर सेठ के घर में सैंध मार दी। तकरीबन 40 तोला सोना और कुछ जरूरी सामान ले गया। वारदात महज आधे घंटे में की गई। सीसीटीवी फुटेज में घटनाक्रम 9.40 से 10.20 के बीच होना पता लगा है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर कड़ी जोड़ रही है।

यह भी पढ़िए – सोनिया राठी बनी अदिता तीज क्वीन सीजन-2

शास्त्री नगर थानाधिकाारी ने बताया कि आदर्श सोसायटी में रहने वाले वरूण सांड के घर में चोरी हुई। रात को परिवार सहित बाहर डिनर पर गए थे। घर में नेपाली नौकर था। जिसे लगाए हुए 15-20 दिन ही हुए थे। उसे 19 जुलाई को रखा गया था। रात को वरूण सांड परिवार सहित किसी डिनर कार्यक्रम में गए थे। वापिस साढ़े दस बजे के आस पास लौटे तो नौकर नहीं मिला। इस पर उसकी तलाश करने के साथ अलमारी आदि को चैक किया गया तो पता लगा कि वह सोना इत्यादि चुरा ले गया।

थानाधिकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि नेपाली नौकर ने दो और लोगों को बुलाया था। उनके साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। सीसी टीवी फुटेज से अब उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026