Doordrishti News Logo

पीड़ित युवक पर ससुराल पक्ष के लोगों पर फायरिंग का आरोप

  • आमने सामने विवाह
  • फायरिंग में महिला घायल
  • जोधपुर रैफर

जोधपुर(डीडीन्यूज),पीड़ित युवक पर ससुराल पक्ष के लोगों पर फायरिंग का आरोप। जिले के निकट बोरूंदा स्थित रावनियाना गांव में रविवार की रात को ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद के चलते एक युवक ने फायारिंग कर दी। घटना में एक महिला गोली लगने से जख्मी हो गई। उसे देर रात बोरूंदा अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया। बताया जाता है युवक और उसकी बहन की शादी एक ही घर में आमने सामने हो रखी है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़िए – हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनायगी भाजपा

बोरुंदा पुलिस ने बताया रविवार देर रात रावनियाना गांव के खंगाला ढाणियां क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मेलावास निवासी रामदीन जलवानिया और उसकी बहन का रिश्ता खंगाला ढाणियां क्षेत्र के परिवार में आमने सामने हुआ था। रामदीन की बहन उस परिवार की बहू और उस परिवार की बेटी का रिश्ता रामदीन के साथ तय हुआ था।

पुलिस ने बताया कि रामदीन के परिवार वालों ने तो अपनी बेटी को ससुराल भेज दिया था,लेकिन बदले में तय हुए रिश्ते को मानने से इनकार करते हुए वो परिवार अपनी लडक़ी को रामदीन के घर नहीं भेज रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में कई दिनों से विवाद चल रहा था।

रात को पहुंचा ससुराल
पुलिस ने बताया कि रात को रामदीन अपने ससुराल पहुंचा और वहां कहासुनी के बीच उसने फायरिंग कर दी। इसमें उसकी सास लीलादेवी को गोली लगने पर वह घायल हो गई। उसे पहले बोरूंदा चिकित्सालय ले जाया गया। जहां देर रात जोधपुर रैफर कर दिया गया। आरोपी फरार है,तलाश जारी है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026