Railway

जोधपुर-दिल्ली स्टेशनों के बीच आठ ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

  • मंडोर,सालासर,दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेनें एक-एक ट्रिप होगी कैंसिल
  • रानीखेत व कामाख्या एक्सप्रेस चलेगी बदले मार्ग से

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर-दिल्ली स्टेशनों के बीच आठ ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित।उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड के खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों के बीच लिए जा रहे ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 8 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा जिसके तहत मंडोर सुपरफास्ट ट्रेन भी एक ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।

यह भी पढ़िए – राजस्थान सरकार कृषक कल्याण के क्षेत्र में कर रही उल्लेखनीय कार्य-केन्द्रीय कृषि मंत्री

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों के बीच पुल संख्या 98-ए पर तकनीकी कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा जिसके तहत ट्रेनें रद्द,आंशिक रद्द व परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

-ट्रेन नंबर 2248,जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट 2 सितंबर को रद्द रहेगी।

-ट्रेन नंबर 22482,दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट 3 सितंबर को रद्द रहेगी।

-ट्रेन नंबर 22421,दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपर फास्ट 3 सितंबर को रद्द रहेगी।

-ट्रेन नंबर 22996,जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट 2 सितंबर को रद्द रहेगी।

-ट्रेन नंबर 22995,दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट 3 सितंबर को रद्द रहेगी।

-ट्रेन नंबर 22464,बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट जो 2 सितंबर को बीकानेर से रवाना होगी वह रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। ट्रेन रेवाड़ी-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

-ट्रेन नंबर 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस जो 2 सितंबर को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-पलवल-मथुरा-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर होकर संचालित होगी इस कारण ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला,दिल्ली कैंट,गुड़गांव,पटौदी रोड,रेवाड़ी,बावल,खैरथल,अलवर व राजगढ़ स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।

ट्रेन नंबर 15623,जोधपुर- कामाख्या एक्सप्रेस जो 2 सितंबर को जोधपुर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग सादुलपुर-हिसार- भिवानी बाईपास-रोहतक-शकूर बस्ती-दिल्ली होकर संचालित होगी एवं इस कारण ट्रेन मार्ग के लोहारू, सतनाली,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी,गुड़गांव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।

रेलवे ने इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों से आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट अथवा मोबाइल ऐप से अपनी ट्रेन की स्थिति का पता करने के बाद ही अपनी यात्रा प्रारंभ करने की सलाह दी है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

February 28, 2026

युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान

February 28, 2026

भीतरी शहर में बालाजी प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान

February 28, 2026

You missed