प्रभात फेरी और मोटरसाइकिल रैली से गूंजा राष्ट्रप्रेम

  • हर घर तिरंगा अभियान में ग्रामीणों का उत्साह चरम पर
  • शपथ ग्रहण के साथ तिरंगे के सम्मान की ली जिम्मेदारी

जोधपुर(डीडीन्यूज),प्रभात फेरी और मोटरसाइकिल रैली से गूंजा राष्ट्रप्रेम।आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे “हर घर तिरंगा” अभियान में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति का उत्साह चरम पर है। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने के उद्देश्य से गांवों में प्रभात रैली,मोटरसाइकिल रैली और शपथ ग्रहण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह भी पढ़िए – जन्मजात विकृत जबड़े का सफल आपरेशन कर दिलाई निजात

प्रभात रैली और मोटरसाइकिल रैली से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
सुबह-सुबह ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात रैली निकाली। इस दौरान गलियों और चौपालों में देशभक्ति के गीत गूंजते रहे और राष्ट्रप्रेम के नारे पूरे वातावरण में प्रतिध्वनित होते रहे। रैली में युवाओं ने मोटरसाइकिलों पर तिरंगे फहराकर विशेष आकर्षण पैदा किया। तिरंगे से सजी मोटरसाइकिल रैली ने गांव में एकता, उत्साह और गौरव का माहौल बना दिया।

शपथ ग्रहण के साथ निभाने का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत सामूहिक शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा फहराएंगे,राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करेंगे और आने वाली पीढ़ियों को भी इसकी महत्ता से अवगत कराएंगे।

जन-जन तक पहुंचा अभियान का संदेश
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियां अभियान को जन- जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे 15 अगस्त तक अपने घरों,संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति करें और इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026