जोधपुर,शहर के उदयमंदिर शाहों की मस्जिद के सामने शुक्रवार दोहपहर गेस वेल्डिंग करते समय एक एक्टिवा में अचानक आग लग गई। पेट्रोल टँकी में आग पकड़ने से तेज लपटें उठने लगी। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डाल कर आग काबू पाने की कोसिस की।

पास में रहने वालो का कहना था कि वेल्डिंग करने वाले ने गाड़ी में पड़ा पेट्रोल पूरी तरह खाली नही किया था जिसने आग पकड़ ली। एक्टिवा में आग लगने से पेट्रोल सड़क पर बहने लगा जो पास में पड़े अन्य वाहन आग की चपेट में आते आते बचे। काफी प्रयास के बाद भी आग पूरी तरह से नही बुझ पाई। पास में गाड़ी सर्विस सेंटर पर लेजाकर पम्प से आग पूरी तरह बुझाई गई।
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

