सैनिकों व उनके परिजन के लिए योग सत्र का आयोजन

जोधपुर(डीडीन्यूज),सैनिकों व उनके परिजन के लिए योग सत्र का आयोजन। 59 रेजिमेंट आर्मी, शिकारगढ़ जोधपुर में 4 से 9 अगस्त तक विशेष योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति की प्रेरणा से आरंभ किया गया। इस सत्र के माध्यम से सैनिकों व उनके परिजनों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया जाएगा। योगासन शारीरिक और मानसिक रूप से उन्हें स्वस्थ रखने में लाभदायक सिद्ध होगा।

इसे भी पढ़ेंजोधपुर: पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर की थी चचेरे भाई की हत्या

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ नेचरोपैथी एंड यौगिक साइंसेस के प्राचार्य डॉ. चंद्रभान शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय की योग टीम द्वारा सेना के परिवारजनों के लिए भी लघु अवधि के योग सत्र का आयोजन किया गया है,जिसका शुभारंभ 59 एफडब्लूओ की चेयरपर्सन शिखा सिंह द्वारा सोमवार से किया गया।

उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं योग टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल सैनिकों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक है। सत्र का संचालन डॉ.अजीत सिंह चारण तथा छात्र-छात्राएं श्रीजन शर्मा,हर्षिता शर्मा और लक्षिता शर्मा ने किया। सभी ने मिलकर प्रतिभागियों को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से योगाभ्यास करवाया।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026