जोधपुर: उम्मेद अस्पताल में मनाया स्तनपान सप्ताह

1 से 7 अगस्त तक कई कार्यक्रम होंगे

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: उम्मेद अस्पताल में मनाया स्तनपान सप्ताह। शुक्रवार को उम्मेद अस्पताल के ऑडिटोरियम में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक विभाग की ओर से स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त)के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा थे। अतिथियों में डॉ बीडी गुप्ता,डॉ डीआर डाबी,डॉ मुकेश गुप्ता,डॉ अनुराग सिंह थे।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा ने कहा कि आज के समय मां अपने बच्चों को स्तनपान करना ही भूल गई है। जबकि बच्चे के लिए यही सबसे जरूरी है पोषक तत्व है। शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ राकेश जोरा ने बताया कि स्तनपान हर बच्चे का अधिकार है और सभी माताओं को अपने नवजात शिशु को स्तनपान करवाना चाहिए।

डॉ बीडी गुप्ता और डॉ मुकेश गुप्ता ने स्तनपान के फायदों के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। अस्पताल अधीक्षक डॉ मोहन मकवाना ने स्तनपान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। अतिरिक्त प्राचार्य व शिशुरोग यूनिट प्रभारी.अनुराग सिंह ने स्तनपान के फायदे बताए। मंच का सञ्चालन डॉ एसके विश्नोई एवं डॉ श्यामा चौधरी ने किया।

जोधपुर:एमडीएमएच को अंगदान महादान अभियान में राज्य में दूसरा स्थान

कार्यक्रम में डॉ मनीष पारख,डॉ सुनील कोठारी,डॉ सुरेश वर्मा,डॉ संदीप चौधरी,डॉ विष्णु गोयल,डॉ विकास कटेवा,डॉ भारतेंदु,डॉ महिपाल मोजूद थे। डॉ रघुनाथ ने स्तनपान सप्ताह की रूपरेखा तैयार की। नर्सिंग अधिकारी विजेंद्र मेड़तिया,इमरान खान और गजेन्द्र शेखावत ने स्तनपान सप्ताह के सञ्चालन में अपना पूरा योगदान दिया। स्तनपान सप्ताह के तहत अगले सात दिवस तक स्तनपान पर व्याख्यान,स्तनपान प्रदर्शनी, स्तनपान जागरूकता रैली,रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता रखी जाएगी इस कार्यक्रम में सभी डॉक्टर और नर्सिग अधिकारी भाग लेंगे।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed