जोधपुर:एमडीएमएच को अंगदान महादान अभियान में राज्य में दूसरा स्थान

जनजागरूकता पर जोर

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर:एमडीएमएच को अंगदान महादान अभियान में राज्य में दूसरा स्थान। मथुरादास माथुर चिकित्सालय (एमडीएम)के अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को जानकारी दी कि केंद्र सरकार की अंगदान महादान योजना के तहत जुलाई में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ब्रेन डेड रोगियों के स्वस्थ अंगों को ट्रांसप्लांट के माध्यम से अन्य रोगियों को जीवनदान देना है। एक व्यक्ति के अंगदान से आठ लोगों की जान बचाई जा सकती है।

डॉ.राजपुरोहित ने बताया कि नोटो (NOTTO) जैसी एजेंसियां लिवर, किडनी,हार्ट,फेफड़े जैसे अंगों के ट्रांसप्लांट में समन्वय करती हैं। एमडीएम अस्पताल को इस अभियान में पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय टीम की मेहनत और समर्पण को दिया।

डॉ.राजपुरोहित ने कहा कि यह अभियान केवल चिकित्सकीय नहीं, एक सामाजिक आंदोलन है। हमें भ्रांतियों को तोड़ना होगा। शास्त्रों में भी उल्लेख है कि आत्मा अमर होती है,शरीर तो मिट्टी से बना है और मिट्टी में मिल जाता है।अगर भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने भी लोककल्याण के लिए त्याग किया, तो हमें भी इस पुण्य कार्य में सहभागी बनना चाहिए।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी इसे गौरव की बात बताया और टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में कई चुनौतियाँ आती हैं,जैसे परिवार की अनुमति न मिलना,ब्लड ग्रुप न मिल पाना और समाज में जागरूकता की कमी।

जोधपुर: जिलास्तरीय स्कूली कूडो प्रतियोगिता में सेंट्रल एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने फैलाया परचम

यूरोलॉजिस्ट डॉ.गोवर्धन सिंह ने अंगदान की प्रक्रिया और उसकी तकनीकी जानकारी साझा की। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ.सुरेंद्र सिंह ने मरीजों के लिए ट्रांसप्लांट की अहमियत बताई।

अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने समस्त नर्सिंग स्टाफ,को-ऑर्डिनेटर्स और मेडिकल टीम का आभार जताया,जिन्होंने विपरीतपरिस्थितियों में भी अभियान को सफल बनाया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026