जैसलमेर: रिजर्वेशन ऑफिस सोमवार को नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगा

  • दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से रिजर्वेशन काउंटर्स व एवीटीएम मशीनें रहेंगी बंद
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग और अनारक्षित टिकट सेवाएं रहेंगी चालू

जोधपुर(डीडीन्यूज),जैसलमेर: रिजर्वेशन ऑफिस सोमवार को नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगा। आरक्षण कार्यालय नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने के कारण जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एडवांस रिजर्वेशन ऑफिस दूसरी पारी में बंद रहेगा।

इसे भी पढ़िए – जोधपुर: प्रोपर्टी व्यवसायी की कार का पीछा कर हमला डंपर से कुचलने की धमकी

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि मंडल के जैसलमेर रेलवे स्टेशन का रिजर्वेशन कार्यालय पुनर्विकसित की गई नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है जिसके कारण सोमवार 28 जुलाई को दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक एडवांस रिजर्वेशन ऑफिस आमजन के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।

उन्होंने बताया कि स्टेशन पर तकनीकी कार्य एवं उपकरणों की शिफ्टिंग के कारण पीआरएस काउंटर्स और एटीवीएम मशीनों पर कामकाज बंद रहेगा। हालांकि इस शिफ्टिंग का ऑनलाइन टिकट बुकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा अर्थात आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करने की सेवाएं इससे मुक्त रहेंगी और रेलवे टिकट विंडो से अनारक्षित श्रेणी की टिकटें यात्रियों के लिए पूर्ववत उपलब्ध होंगी।

उल्लेखनीय है कि जैसलमेर रेलवे स्टेशन बिल्डिंग का पुनर्विकास कार्य प्रारंभ होने पर स्टेशन कार्यालय अस्थाई तौर पर अन्यत्र शिफ्ट किए गए थे जिन्हें अब चरणबद्ध तरीके से अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026