Doordrishti News Logo

जोधपुर: ट्रेन के जनरल कोच की सीट के नीचे मिला अवैध डोडा पोस्त

  • दो बैग में तीन प्लास्टिक थैलियां में था
  • अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: ट्रेन के जनरल कोच की सीट के नीचे मिला अवैध डोडा पोस्त।शहर के रातानाडा स्थित रेलवे वाशिंग लाइन में खड़ी एक सवारी ट्रेन के जनरल कोच की सीट के नीचे छुपाया गया अवैध डोडा पोस्त मिला है। आरपीएफ के सबइंस्पेक्टर की तरफ से अज्ञात शख्स के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

सीट के नीचे पांच किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त मिला है जो दो बैग में भरा था। पुलिस अब जांच मेंं जुटी है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि शाम के समय रातानाडा रेलवे वाशिंग लाइन में ट्रेनों की धुलार्ह का कार्य चल रहा था। तब आरपीएफ के एसआई अशोक कुमार मय जाब्ते के गश्त करते पहुंचे और ट्रेनों की तलाशी ले रहे थे। तब एक ट्रेन के जनरल कोच की सीट के नीचे दो बैग मिले।

कांग्रेस में अध्यक्ष कोई भी हो,पर आलाकमान केवल एक ही परिवार- शेखावत

बैग को संदिग्ध मानकर तलाशी ली गई तो उसमें तीन प्लास्टिक की थैलियां नजर आई। इस पर उन्हें खोला गया तो अवैध डोडा पोस्त मिला। उसका वजन कराए जाने पर तकरीबन वह 5.05 किलोग्राम था। एसआई अशोक कुमार ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दी है। जांच थानाधिकारी दिनेश लखावत की तरफ से की जा रही है।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed