Doordrishti News Logo

पत्थर व कपड़ा कारोबारियों से माल मंगवा कर लाखों की रकम ऐंठने का आरोप

केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),पत्थर व कपड़ा कारोबारियों से माल मंगवा कर लाखों की रकम ऐंठने का आरोप।शहर के सूरसागर स्थित पत्थर खान कारोबारी और महामंदिर के कपड़ा व्यापारी से लाखों का माल मंगवाने के बाद उनको रकम नहीं दी गई। कारोबारियों ने बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। काफी समय पहले पत्थर और कपड़ा मंगाया गया था। फिलहाल पुलिस ने अनुसंधान आरंभ किया है।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि राम सैण्ड स्टोन सरकारी स्कूल के पास खान काली बेरी सूरसागर के मालिक और भादरवा बेरा चौखा निवासी जेठाराम पुत्र बाबूलाल माली ने की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 15 अप्रेल को गुजरात के एंमजेेल्स काउण्डी धबोई रोड पालनपुर गुजरात के कारोबारी करण कुमार के कहने पर लाखों का पत्थर भेजा गया था। मगर अब तक उसके द्वारा भेजे गए माल का भुगतान नहीं किया गया है।

कई स्थानों से बाइक और इलेक्ट्रिक साइकिल चोरी,केस दर्ज

दूसरी तरफ जालम विलास लक्ष्मी नगर सरकारी डिसपेंसरी के सामने रहने वाले आनंद कोटन मिल्स के प्रोपराइटर देवेन्द्र जैन पुत्र आनंद प्रकाश जैन ने महामंदिर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसकी फर्म के मार्फत लुधियाना पंजाब में एक कपड़ा फर्म के मालिक नहिना गोयल को माल भेजा था। मगर उसने माल को हड़पने के साथ उसके पैसे भी नहीं दिए।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

जोधपुर में अवैध बसों पर कानून का शिकंजा

July 15, 2026

आर्मी डेंटल यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद सरकारी आवास में 30 लाख की चोरी

July 15, 2026