जोधपुर: जीएसटी चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा सात गिरफ्तार

-524 करोड़ रुपए का जीएसटी टैक्स चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: जीएसटी चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा सात गिरफ्तार। कमिश्नरेट की जिला पश्चिम के पुलिस थाना देवनगर, जिला विशेष टीम एवं साइबर सैल द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए कूटरचित तरिके से आधार कार्ड,पैन कार्ड,फर्जी फर्म,बैंक खाता,ई-मेल आईडी आदि बनाकर जीएसटी टैक्स चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी पश्चिम राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि गैंग ने 22 राज्यों में लगभग 240 फर्मों में करीब 524 करोड़ रुपए का जीएसटी टैक्स चोरी किया गया जिसमें से 278 करोड़ रुपए की फर्जी बिलों के आधार पर जीएसटी इनपुट ली गई है एवं 246 करोड़ रुपए की जीएसटी इनपुट पास ऑन की गई है। इन 240 फर्मों में 44 फर्मों की पहचान ई मेल एड्रेस,पैन कार्ड,मोबाइल नंबर के आधार पर एवं अन्य 196 फर्मों की पहचान अन्य डेटा बेस के आधार पर की गई। कुल 240 फर्मों में से 152 फर्मों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन अलग अलग राज्यों से सम्बंधित जीएसटी विभाग द्वारा पूर्व में जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया।

जोधपुर: दो नकबजन गिरफ्तार चार लाख का माल बरामद

राजस्थान में रजिस्टर्ड 29 फर्मों में से 16 फर्मों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन जीएसटी विभाग द्वारा पूर्व में जीएसटी रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया गया था। इसी प्रकार जोधपुर में कुल 17 फर्म रजिस्टर्ड थी जिसमें से 9 फर्मों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन जीएसटी विभाग द्वारा पूर्व में जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया तथा शेष रही 8 फर्मे सेंट्रल जीएसटी जोधपुर की टीए एंड एंटी इवेसन ब्रांच द्वारा 19 जून को कार्रवाई कि गई तो सभी 8 फर्मे अपने रजिस्टर्ड पते पर संचालित नही होना पाया गया। जिला जोधपुर पश्चिम द्वारा साझा किया गया डाटा पर उक्त फर्मों से सम्बंधित जीएसटी डाटा का सेंट्रल जीएसटी जोधपुर की टीए एंड एंटी इवेसन ब्रांच द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts:

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026