जोधपुर: पांच हजार के फरार इनामी तस्कर को पकड़ा

  • ऑपरेशन धरकरभर

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पांच हजार के फरार इनामी तस्कर को पकड़ा। जोधपुर ग्रामीण की जिला विशेष पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर ऑपरेशन धरकरभर के तहत कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपए के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मादक पदार्थ तस्करी के बोरुंदा थाने में दर्ज मामले में लंबे समय से फरार था।

जोधपुर: पांच हजार के फरार इनामी तस्कर को पकड़ा

ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण की जिला विशेष टीम ने बोरुंदा थाने में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 5000 के इनामी आरोपी विक्रम पुत्र गंगाविशन निवासी तिलवासनी पुलिस थाना बिलाड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी को बाद में आगे की जांच के लिए पुलिस थाना कापरड़ा को सुपुर्द किया गया। पुलिस कार्रवाई में जिला विशेष टीम के प्रभारी लाखाराम,कांस्टेबल मुकन सिंह,मदनलाल,हरेंद्र लोहरा, सुरेश डूडी और श्रवण सिंह शामिल थे।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026