Doordrishti News Logo

जोधपुर: छात्रा से लगाया सहपाठी पर दुष्कर्म का आरोप,जहर पिलाया

  • फोटो खींचकर ब्लैकमेलिंग

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: छात्रा से लगाया सहपाठी पर दुष्कर्म का आरोप,जहर पिलाया। फलोदी में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि सहपाठी ने पीड़िता के फोटो खींचकर ब्लैकमेलिंग की और जबरदस्ती जहर भी पिला दिया। इस संबंध में पीडि़ता के पिता ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
आरोपी पीडि़ता का सहपाठी है।

जोधपुर: मेडिकल दुकान संचालक से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी

पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीडि़ता एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। इस बीच आरोपी ने पीडि़ता के कुछ फोटो खींच लिए। इसके बाद वह फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। मौका पाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पिता ने बताया कि 12 जून को आरोपी ने उनकी बेटी को जबरदस्ती जहर पिला दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उपचार से वह ठीक हुई। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।