जोधपुर: महिला ने लगाया घर में घुसकर मारपीट का आरोप
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: महिला ने लगाया घर में घुसकर मारपीट का आरोप। शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र भगवान का बाग में रहने वाली एक महिला के साथ कुछ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की। महिला को जान की धमकीं दी गई। पीडि़ता ने इस बारे में सूरसागर थाने में शिकायत दी है। मामला दर्ज करने की अग्रिम कार्रवाई जारी है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 19 जून को जोधपुर आएंगे
पुलिस ने बताया कि सूरसागर रोड भगवान का बाग की रहने वाली एक महिला द्वारा शिकायत दी गई कि रविवार की दोपहर में वह अपने घर पर अकेली थी तब मोहित पंवार, मनीष पंवार,सतीश पंवार,सुरेश पंवार,राहुल पंवार आदि वहां आए और मारपीट की। जब उनका वीडियो बनाया जाने लगा तो उन्होंने मोबाइल छीन लिया। उसके साथ छेड़छाड़ कर अपशब्द बोले गए। आरोपियों ने खुद की पहचान पुलिस में बताकर जान की धमकी दी। सूरसागर पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है।
Related posts:

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

