रानीखेत एक्सप्रेस 5 दिन मेड़ता रोड के रास्ते होगी संचालित
- लूनी-मारवाड़ रेलखंड पर चल रहा है ट्रैक नवीनीकरण कार्य
जोधपुर(डीडीन्यूज),रानीखेत एक्सप्रेस 5 दिन मेड़ता रोड के रास्ते होगी संचालित। जैसलमेर- काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस आगामी दिनों में पांच ट्रिप मेड़ता रोड के परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के लूनी-मारवाड़ जंक्शन रेल खंड के मध्य राजकियावास-मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशनों के मध्य ट्रैक नवीनीकरण कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित जैसलमेर- काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस आगामी पांच विभिन्न दिवसों में मारवाड़ जंक्शन की जगह मेड़तारोड परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
बीकानेर-मिरज सुपरफास्ट ट्रेन आज पुणे-मिरज के बीच आंशिक रद्द
उन्होंने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से ट्रेन, 15013, जैसलमेर- काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 16,19,21,23 और 26 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़तारोड- फुलेरा होकर संचालित की जाएगी व परिवर्तित मार्ग में ट्रेन मेड़तारोड, डेगाना,मकराना व कुचामन सिटी स्टेशनों को ठहराव करेगी।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

