बीकानेर मंडल पर ब्लॉक के कारण अगस्त में ट्रेनें प्रभावित
जोधपुर(डीडीन्यूज),बीकानेर मंडल पर ब्लॉक के कारण अगस्त में ट्रेनें प्रभावित। बीकानेर रेल मंडल पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक के कारण अगस्त माह में जोधपुर मंडल पर चलने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार बीकानेर-सूरतगढ़ रेलखंड के मध्य दुलमेरा स्टेशन पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने की वजह से जोधपुर मंडल पर चलने वाली पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
उन्होंने बताया कि इस ब्लॉक के कारण ट्रेन 19719/19720, जयपुर-सूरतगढ़-जयपुर एक्सप्रेस 3 अगस्त से 10 अगस्त तक आवागमन में रद्द और ट्रेन 14722, अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस 9 व 10 अगस्त को अबोहर की जगह बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात ट्रेन अबोहर से बीकानेर स्टेशनों के मध्य दो दिन आंशिक रद्द रहेगी।
बीकानेर-मिरज ट्रेन 16 को पुणे-मिरज के बीच आंशिक रद्द
ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस रहेगी रीशेड्यूल
ब्लॉक के चलते ट्रेन 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस 6 से 8 अगस्त तक ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी,जबकि ट्रेन 22981, कोटा-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 अगस्त को कोटा से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर रेलवे स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

