जोधपुर: एलिवेटेड रोड के लिए 1243.19 करोड़ स्वीकृत
- केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शेखावत ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार
- एलिवेटेड रोड से जोधपुर में यातायात होगा सुगम
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: एलिवेटेड रोड के लिए 1243.19 करोड़ स्वीकृत। शहर में 7.633 किलोमीटर लंबे 4 लेन एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए 1243.19 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। इस स्वीकृति के लिए पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा एलिवेटेड रोड से जोधपुर के यातायात को अत्यधिक सुगमता और सुरक्षा मिलेगी।

जोधपुर शहर राष्ट्रीय राजमार्ग-62, राष्ट्रीय राजमार्ग-25 और राष्ट्रीय राजमार्ग-125 नेटवर्क से जुड़ा हुआ है जो मुख्य रूप से जोधपुर शहर के केंद्र से होकर गुजरते हैं। इस कॉरिडोर के रणनीतिक महत्व को देखते हुए,प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर सहित जोधपुर रिंग रोड को जोड़ने वाले मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग-62 और राष्ट्रीय राजमार्ग-125 शहर से होकर गुजरने वाली मुख्य लिंक होगी। गौरतलब है कि जोधपुर में एलिवेटेड रोड का प्लान बरसों से चल रहा था, लेकिन यह मूर्तरूप लेने का नाम नहीं ले रहा था। शेखावत ने इसके लिए प्रयास किया था। वे इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलकर चर्चा की थी।
डॉ.शर्मा का इंग्लैंड में स्ट्रेस मैनेजमेंट इन आयुर्वेद विषय पर व्याख्यान
मुख्य बिंदु
एलिवेटेड कॉरिडोर महामंदिर जंक्शन से शुरू होकर अखलिया चौराहा के पास खत्म होगा।
प्रस्तावित कॉरिडोर यात्रियों को 8 प्रमुख और 20 छोटे जंक्शनों से ऊपर जाने में सक्षम बनाएगा और भीड़भाड़ मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करेगा,जिससे यात्रा का समय बचेगा। प्रस्तावित एलिवेटेड रोड में दोनों तरफ कन्टिन्युअस स्लिप/सर्विस रोड और स्थानीय यातायात की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए 13 प्रवेश व निकास रैंप होंगे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

