जोधपुर: हिस्ट्रीशीटर ने साथी संग की मकान में चोरी
- मोबिाइल,चांदी के जेवरात और वारदात मेें प्रयुक्त बाइक जब्त
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: हिस्ट्रीशीटर ने साथी संग की मकान में चोरी। शहर के सूरसागर स्थित अंबेडकर कॉलोनी काली बेरी क्षेत्र में 4 जून की रात को एक मकान में चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के चांदी के जेवर,मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है।
थानाधिकारी हरिशचंद्र सोलंकी ने बताया कि सोढ़ों की ढाणी अंबेडकर कॉलोनी काली बेरी निवासी प्रकाश उर्फ दीपूराम ने अपने घर में चोरी की रिपोर्ट दी थी। इस पर पुलिस ने तफ्तीश करते हुए दो शातिर बलदेव नगर वीर दुर्गादास कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ खटूड़ी और वस्त्र मंत्रालय के पास बोंबे योजना क्वार्टर निवासी दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है।
जोधपुर: बाइक चोरी का खुलासा वाहन चोर को पकड़ा
इनके पास से चांदी की तीन पायल जोड़ी,मोबाइल बरामद किया गया। वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया है। दिलीप सिंह के खिलाफ 17 प्रकरण दर्ज होने के साथ वह हिस्ट्रीशीटर है। राहुल उर्फ खटूड़ी के खिलाफ भी 16 मामले दर्ज हैं।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

