जोधपुर: प्रभारी सचिव दिनेश कुमार ने ली समीक्षा बैठक

  • अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर फोकस
  • वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को आशातीत सफल बनाएं

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: प्रभारी सचिव दिनेश कुमार ने ली समीक्षा बैठक। जिला प्रभारी सचिव एवं राजस्व व उपनिवेशन विभाग के प्रमुख सचिव दिनेश कुमार ने बुधवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

समसामयिक विषयों पर ली जानकारी,दिए निर्देश
कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना,ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति,वर्षा जल भराव प्रबंधन, राइजिंग राजस्थान के एमओयू तथा जिले की समसामयिक चुनौतियों पर विभागवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशानिर्देश दिए।

उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,जल संसाधन विभाग और नगर निकायों द्वारा ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था हेतु तैयार कंटेंजेंसी प्लान (वैकल्पिक कार्ययोजना) की प्रगति का मूल्यांकन किया तथा वर्षा ऋतु हेतु कार्ययोजनाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने बजट से जुड़ी घोषणाओं के संबंध में भूमि आवंटन आदि की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि ये कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किए जाएं। प्रभारी सचिव ने राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत किए गए एमओयू के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि हितधारकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें तथा कार्यों को श्रेणीवार चिन्हित कर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

जोधपुर: 5 जून को अमृत सरोवर बनाड़ में होगा समारोह

यह थे उपस्थित
बैठक में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल,जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी,नगर निगम उत्तर-दक्षिण के आयुक्त सिद्धार्थ पालाचीनामी,जिला परिषद के सीईओ डॉ.धीरज कुमार सिंह, एडीएम (द्वितीय) सुरेन्द्र पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

वंदे गंगा अभियान के शुभारंभ में लेंगे भाग
प्रभारी सचिव दिनेश कुमार 5 जून, को गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत “जल स्वावलम्बन पखवाड़ा” (5 से 20 जून) के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Related posts:

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026