Doordrishti News Logo

जोधपुर: जिले में पूर्व में जारी किया गया अलर्ट हटा

  • सामान्य स्थिति बहाल
  • नागरिकों से संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील
  • ब्लैक आउट जारी रहेगा

जोधपुर(डीडीन्यूज) जोधपुर: जिले में पूर्व में जारी किया गया अलर्ट हटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर एवं नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) गौरव अग्रवाल द्वारा जिले में पूर्व में जारी किया गया अलर्ट हटा दिया गया है। अब सभी नागरिक सामान्य रूप से अपनी दैनिक गतिविधियाँ पूर्ववत जारी रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – जोधपुर:सुदर्शन सेवा संस्थान निःशुल्क उपलब्ध कराएगा मेडिकल सुविधा

अग्रवाल ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य को देखते हुए आमजन से अपील की है कि सामान्य स्थिति के बावजूद सभी नागरिक जहाँ तक संभव हो,अपने घरों में रहें एवं सुरक्षित रहें। उन्होंने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा किसी भी प्रकार के सामूहिक आयोजन से दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया है।

सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सरकार एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें और अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करें। राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के इस सामूहिक प्रयास में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

ब्लैकआउट की सूचना
जिला कलक्टर एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक गौरव अग्रवाल द्वारा निर्देशित किया गया है कि आज शनिवार 10 मई को रात्रि 12 बजे से प्रातः 4 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा।

इस अवधि में सभी नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे रात्रि में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें एवं प्रकाश का उपयोग न्यूनतम करें। यह कदम आपकी सुरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा अभ्यास के अंतर्गत उठाया गया है। आपका सहयोग प्रशासन के लिए अत्यंत मूल्यवान है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026