जिला पूर्व में दो महिलाओं ने कराया दुष्कर्म का केस
जोधपुर(डीडीन्यूज),जिला पूर्व में दो महिलाओं ने कराया दुष्कर्म का केस। कमिश्ररेट के जिला पूर्व में दो महिलाओं की तरफ से पुलिस थानों में दुष्कर्म के केस दर्ज कराए गए हैं। एक पीडि़ता ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर आभूषण चुराकर ले जाने का आरोप लगाया है। दूसरी ने मारपीट का आरोप लगाया है।
बनाड़ पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि गत 18 मार्च को आरोपी युवक उसको यहां बनाड़ क्षेत्र में लेकर आया था। जहां एक स्थान पर ले गया और नशीला पदार्थ का सेवन करवा कर बेहोशी की हालत में होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने उसकी सोने की रखड़ी और पर्स से दज हजार की नगदी भी चुरा ली। पुलिस ने अब जांच आरंभ की है। दूसरी तरफ माता का थान पुलिस के अनुसार एक महिला बताया कि युवक उसे शादी का झांसा देता रहा और यौन शोषण करने लगा। शादी का दबाव बनाए जाने पर मारपीट की। उसे जाति सूचक गालियां दी। आरोपी युवक उससे चार साल से संबंध बनाए हुए था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
आप अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

