वृद्ध दंपति पर अज्ञात लोगों ने किया हमला दो दिन बाद भी नहीं आया होश
- एमडीएम अस्पताल में चल रहा उपचार
- सिर पर मारे डंडे
जोधपुर(डीडीन्यूज),वृद्ध दंपति पर अज्ञात लोगों ने किया हमला दो दिन बाद भी नहीं आया होश। निकटवर्ती डांगियावास स्थित बिसलपुर गांव में 31 मार्च की शाम को वृद्ध दंपति पर अज्ञात शख्स द्वारा जानलेवा हमला किया गया। वृद्धा घर में थी और उसके सिर पर वार किया गया। जबकि घर से दो सौ मीटर की दूरी पर उसके पति पर हमला हुआ।
इसे भी पढ़िए – राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन
दोनों का एमडीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। हमले का कारण आरंभिक तौर पर पता नहीं चला है। दंपति को फिलहाल होश नहीं आया है। हमलावारों की पहचान भी नहीं हुई है। डांगियावास पुलिस इस बारे में गहन पड़ताल कर रही है।
डांगियावास थानाधिकारी आसिमा वासवानी ने बताया कि बिलसपुर गांव निवासी गंगाराम पुत्र घीसाराम जाट ने यह रिपोर्ट दी। 31 मार्च की शाम को उसकी माताजी 75 वर्षीय भीखी देवी घर पर थी। तब अज्ञात हमलावर घर में घुसे और उसकी माताजी पर हमला किया जिससे वे बुरी तरह लहूलुहान हो गई। ठीक घर से दो सौ मीटर दूरी पर उसके पिता 80 साल के घीसाराम पर भी हमला किया गया।
दोनों के सिर पर गंभीर चोटें लगी है। घटना पता लगने पर बाद में उन्हेें अस्पताल ले जाया गया। थानाधिकारी आसिमा वासवानी ने बताया कि दोनों को अभी होश नहीं आया है। होश आने पर बयान लिए जाने के साथ हमलावर के बारे में पूछताछ की जा सकती है। हमले का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
लूट नहीं हुई,आभूषण पहने हुए
थानाधिकारी वासवानी का कहना है कि लूट के इरादे से हमला नहीं हुआ है। कोई और कारण हो सकता है। वृद्ध भीखी देवी के शरीर पर आभूषण पहने हुए हैं। किसी जानकार का हाथ हो सकता है जो परिवार से रंजिश रख रहा होगा। फिलहाल जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ है कि उनके सिर पर डण्डे से वार किए गए है।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

