ग्रीष्मकाल में न्यायालयों का समय परिवर्तन
जोधपुर(डीडीन्यूज), ग्रीष्मकाल में न्यायालयों का समय परिवर्तन।ग्रीष्मकाल में राजस्थान उच्च न्यायालय तथा समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय एवं कार्यालय का समय निर्धारित किया गया है।
इसे भी पढ़िएगा – नवनिर्मित रेलवे रिमोट कंट्रोल सेंटर प्रारंभ
रजिस्ट्रार (प्रशासन) शैलेन्द्र व्यास ने बताया कि उच्च न्यायालय का समय प्रातः 8 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक, (10.30 बजे से 11 बजे तक मध्यान्तर) व कार्यालय का समय प्रातः 7.30 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक (10.30 बजे से 10.45 बजे तक मध्यान्तर) निर्धारित किया गया है।
अधीनस्थ न्यायालयों का समय प्रातः 8 बजे से मध्याह्न 12.30 बजे तक (10 बजे से 10.15 बजे तक मध्यान्तर) व कार्यालय का समय प्रातः 7.30 बजे से मध्याह्लन 1 बजे तक (10 बजे से 10.15 बजे तक मध्यान्तर) निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी प्रातः 7.30 बजे से 8 बजे तक तथा मध्याह्न 12.30 बजे से 1 बजे तक चैम्बर्स में कार्य करेंगे।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

