Doordrishti News Logo

अज्ञात वाहन से सड़क हादसे में घायल की मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),अज्ञात वाहन से सड़क हादसे में घायल की मौत। शहर के शास्त्रीनगर पुलिस थाने के सामने मुदित मेंशन के निकट सडक़ हादसे में घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मामले मेें देवनगर पुलिस ने मृतक की पुत्री की तरफ से दर्ज रिपोर्ट पर कार्रवाई की और शव परिजन को सुपुर्द किया।

इसे पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान

देवनगर पुलिस ने बताया कि डालीबाई चौराहा के पास मारवाड़ नगर में रहने वाली मिनाक्षी पत्नी संजय व्यास ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता विनोद कुमार बोहरा बाइक लेकर 10 मार्च को मुदित मेंशन के निकट से निकल रहे थे। तब किसी वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए।

बाद में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उनकी मौत हो गई। देवनगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया।