मां का आरोप पुत्रवधु बेटे को करती थी परेशान,फंदा लगाकर दी जान
- शव का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
- लव मैरिज के छह माह बाद युवक ने लगाया फंदा
- आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप
जोधपुर(डीडीन्यूज),मां का आरोप पुत्रवधु बेटे को करती थी परेशान,फंदा लगाकर दी जान। शहर के नागौरी गेट क्षेत्र शिफत हुसैन कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। उसकी मां का आरोप है पुत्रवधु उसे तंग और परेशान करती थी।
इसे भी पढ़ें – व्यापारी की कार के कांच फोड़ कर शातिर बैग चुरा ले गया
उसके पुत्र ने छह महिने पहले ही इस लडक़ी से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द किया है। मृतक की मां ने पुत्रवधु और उसके परिजन पर आत्म हत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए नागौरी गेट थाने में रिपोर्ट दी है। अब इसमें अग्रिम जांच की जा रही है।
नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि बम्बा मौहल्ला निवासी बानो पुत्री मोहम्मद इकबाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। मामले के अनुसार उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उसके पुत्र सिकंदर ने तकरीबन छह-सात महिने पहले एक लडक़ी से प्रेम प्रसंग के चलते शादी की थी। शादी के कुछ समय तक तो लडक़ी उसके परिवार के साथ रही लेकिन बाद में वो उसके पुत्र को दूसरे घर में रहने को लेकर विवाद करने लगी थी।
बाद में पुत्र और पुत्रवधु शिफत हुसैन कॉलोनी में अलग रहने लगे। यहां वे किराए पर रहने लगे। मगर लडक़ी और उसके परिजन सिकंदर को तंग और परेशान करते थे। जिसके चलते रविवार को सिकंदर ने घर में फंदा लगा लिया। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया है। मृतक की मां की रिपोर्ट पर अब पुलिस ने जांच आरंभ की है। थानाधिकारी सैफाली सांखला इसकी तफ्तीश कर रही है।