नव नियुक्त लोक अभियोजक व अपर लोक अभियोजकों का स्वागत
जोधपुर(डीडीन्यूज),नव नियुक्त लोक अभियोजक व अपर लोक अभियोजकों का स्वागत। सोजती गेट व्यापारी संघ ने सोमवार को नव नियुक्त लोक अभियोजक व अपर लोक अभियोजकों का स्वागत किया।
इसे भी पढ़िए – वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के साथ पत्रकार मनाएंगे होली
व्यापारी संघ अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि आज सोजती गेट व्यापारी संघ की और से जिला एवं सेशन न्यायालय,जोधपुर महानगर व जोधपुर जिला के नव नियुक्त लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा व अपर लोक अभियोजगण महेंद्र छंगाणी, राजाराम चौधरी,मयंक रांकावत, शीतल सुराणा,दुर्गा चौहान,वीणा चौहान आदि का स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाजपा त्रिपोलिया मंडल अध्यक्ष पूजा सुराणा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुरुप्रकाश रांकावत,व्यापारी संघ उपाध्यक्ष विष्णु अरोड़ा,कोषाध्यक्ष मूलचंद भाटी,हरिराम सोनी, मूलचंद लोढा, बलवीर सिंह गहलोत,किशन सोलंकी,मुकेश आचार्य,कल्याण सिंह राजपुरोहित,आनंद कछवाहा आदि व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।