बद्रीनाथ धाम में मजदूरों के कैंप के पास टूटा ग्लेशियर,57 मजदूर दबे

  • अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला
  •  हाई एल्टीट्यूड की टीम अलर्ट
  • भारी बर्फबारी जारी
  • जिला प्रशासन मौके पर
  • माणा गांव के पास सीमा सड़क पर टूटा ग्लेशियर
  • नुक्सान की स्पष्ट जानकारी नहीं
  • 57 मजदूर थे कैंप में

चमोली(डीडीन्यूज),उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के समीप माणा गांव के पास एक ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में सीमा सड़क संगठन के ठेकेदार के काम कर रहे 57 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है,जबकि शेष 41 मजदूरों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें –फागोत्सव में महिलाओं ने खेली ठाकुरजी संग पुष्प होली

आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि सभी को सुरक्षित निकालने और मार्ग खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं।दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है,जिसमें स्थानीय प्रशासन,पुलिस,आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें शामिल हैं।क्षेत्र में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद,बचाव दल मलबे में फंसे मजदूरों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भगवान बदरी विशाल से प्रार्थना करता हूं कि सभी मजदूर भाई सुरक्षित रहें। बचाव कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य सरकार ने बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश दिए हैं और सभी प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026