Doordrishti News Logo

नागौर से जोधपुर आ रही कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी,दो युवकों की मौत

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।नागौर से जोधपुर आ रही कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी,दो युवकों की मौत। निकटवर्ती करवड़ पुलिस थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर नागौर से जोधपुर की तरफ आ रही एक कार नेतड़ा के पास में डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी खा गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस बारे में करवड़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए – उम्मेद चौक से निकले कई युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में बनाई पहचान-मनीषा पंवार

करवड़ पुलिस ने बताया कि विवेक विहार के नंदवान गांव निवासी 25 साल का दिनेश पुत्र राजूराम और उसका साथी 27 साल का गुलाब पुत्र मेसाराम कार से नागौर से होते हुए जोधपुर आ रहे थे। यह लोग जब नेशनल हाइवे 62 पर नेतड़ा के समीप पहुंचे तब कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर चढऩे के साथ पलटी खा गई। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें बाद में जन सहयोग की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। मगर अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने मृत बता दिया।

करवड़ पुलिस ने बताया कि शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया। इस बारे में मृतक दिनेश के भाई अजय कुमार ने रिपोर्ट दी है। मामले में अग्रिम अनुसंधान हैडकांस्टेबल पुरखाराम की तरफ से किया जा रहा है।

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026