Doordrishti News Logo

मंदिर में चोरों ने सैंध लगाकर नगदी और आभूषण चुराए

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। निकटवर्ती लूणी के चाली गांव के एक मंदिर में 19-20 फरवरी की रात को सैंध लगाकर अज्ञात चोर नगदी और भगवान को चढ़ाए गए आभूषण चुरा ले गए। दानपेटी में हजारों की नगदी थी। लूणी पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़िए – शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी

चाली लूणी निवासी श्रवणदास पुत्र धनदास संत की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। इनके अनुसार वह चाली गांव में मंदिर में पूजापाठ करते हैं। 19-20 फरवरी की रात में चोरों ने मंदिर में सैंध लगाकर भगवान को चढ़ाए गए आभूषण के साथ वहां से नगदी ले गए। पुलिस अब मंदिर और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर तलाश में जुटी है।

लूणी कस्बा क्षेत्र में आए दिन किसी न किसी स्थान पर चोरी की वारदात हो रही है। मगर नकबजन पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। दो पहले ही धुंधाड़ा और उससे पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026