कंट्रोल रूम पुलिस की आंख नाक कान-आईजी

संभाग के जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारियों से लिया फीडबैक

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। कंट्रोल रूम पुलिस की आंख नाक कान- आईजी। जोधपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम पुलिस की आंख,नाक और कान है। कंट्रोल रूम प्रभारी पुलिस अधीक्षक का प्रतिनिधि होता है। यह बात उन्होंने कंट्रोल प्रभारियों की बैठक में फीडबैक लेते हुए कही।

इसे भी पढ़ें – गुमशुदा दस मोबाइल परिवादियों को लौटाए

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने पुलिस तंत्र को मजबूत करने की कवायद के लिए जोधपुर संभाग के आठ जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम का फीडबैक लिया। उन्होंने जोधपुर, जैसलमेर,बाड़मेर, जालौर- सिरोही, पाली,बालोतरा और फलोदी के कंट्रोल रूम प्रभारियों से फीडबैक लिया और कहा कि कंट्रोल पुलिस की आंख,नाक और कान होते हैं।

उन्होंने कहा यहां बैठा प्रभारी पुलिस अधीक्षक का प्रतिनिधि होता है। प्रभारियों से कहा कि जितना अधिक सूचना तंत्र होगा मजबूत होगा उतना ही अपराध रुक पाएगा। उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत करने की भी बात की। पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार आज भारत- पाकिस्तान सीमा के दौरे पर है और गुप्तचर विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक के साथ फीडबैक भी लेंगे। उनके द्वारा सीमा पार से होने वाले अपराधों की समीक्षा बैठक भी ली जाएगी। इस बारे में वे आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी करेंगे।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026