Doordrishti News Logo

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने उपविजेता का खिताब जीता

जोधपुर, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित हुई 9वी राष्ट्रीय मास्टर व सीनियर पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में राजस्थान टीम से जोधपुर के 62 वर्षीय वरिष्ठ खिलाड़ी तथा कोच अब्दुल रज्जाक मोयल ने प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में इन्होंने 65 से 70 किलो भार वर्ग में मणिपुर पुलिस के युवा 35 वर्षीय सब इंस्पेक्टर खिलाड़ी को पराजित कर राजस्थान मास्टर टीम के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीतकर सूर्यनगरी का नाम रोशन किया।

Welcome to Razzaq Moyle, the only gold medalist of Rajasthan Master Team

पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ जोधपुर के सचिव मोहम्मद इकबाल मोयल ने बताया कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित हुई 9वी राष्ट्रीय मास्टर व सीनियर पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में राजस्थान टीम से जोधपुर के 62 वर्षीय वरिष्ठ खिलाड़ी तथा कोच अब्दुल रज्जाक मोयल ने प्रतिनिधित्व किया था।

इस प्रतियोगिता में इन्होंने 65 से 70 किलो भार वर्ग में मणिपुर पुलिस के युवा 35 वर्षीय सब इंस्पेक्टर खिलाड़ी को पराजित कर राजस्थान मास्टर टीम के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीतकर सूर्यनगरी का नाम रोशन किया है। इनके साथ ही राजस्थान सीनियर टीम से मोहम्मद आबिद मोयल, मोहम्मद हुसैन भाटी, नसीम तथा ‌ प्री टीन टीम से कनीज फातिमा मोयल ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

पदक विजेता खिलाड़ियों के जोधपुर पहुंचने पर स्थानीय कारवां गार्डन में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस उपलक्ष में हेल्पिंग हैंड्स संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक कारवां ने अब्दुल रज्जाक मोयल को तिरंगा दुपट्टा, साफा तथा मेडल पहनाकर तथा जोधपुर के अन्य खिलाड़ियों प्रमाण पत्र देकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026