Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूल के विद्यार्थी भी पहनेंगे टाई बेल्ट व आईडी कार्ड

जोधपुर,सरकारी स्कूल के विद्यार्थी भी पहनेंगे टाई बेल्ट व आईडी कार्ड। शेरगढ़ क्षेत्र के चाबा स्थित शहीद दमाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाबा में गुरुवार को टाई बेल्ट और डिजिटल पहचान पत्र का समारोह पूर्वक वितरण किया गया।

इसे भी पढ़ें – आईआईटी जोधपुर को ग्रैंड जूरी पुरस्कार

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत सिंह उज्जवल ने की। हाल ही में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में बताया था कि निजी विद्यालयों की अलग गणवेश होने के कारण सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों में हीन भावना विकसित हो सकती है। इसी से प्रेरणा लेते हुए स्थानीय विद्यालय में भी सभी बच्चों में समरूपता लाने के लिए कक्षा एक से बारह तक अध्ययनरत लगभग 300 विद्यार्थियों को डिजिटल आईडी कार्ड और बेल्ट वितरण किए गए।

जिन्हें पाकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। उज्ज्वल ने बताया सभी बच्चे बिना किसी सरकारी और निजी विद्यालय के भेद भाव के अध्ययन कर सके और सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी भी सकारात्मक भावना से विद्यालय आ सकें इसके लिए एक नवाचार की कोशिश की गई है।

इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी पूर्ण गणवेश और अनुशासन में विद्यालय आने की बात कही। कार्यक्रम में अमृतलाल,खींया राम,संजय जांगिड़,राकेश वर्मा,देवेंद्र यादव, महाराज सिंह,गोविंद सहाय मीणा, दिनेश सैनी,खेताराम,बबलू मीणा, अर्जुन सिंह राठौड़,खेंगार सिंह राठौड़ और पप्पा राम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026