Doordrishti News Logo

आंखों के उपचार के बाद बाड़मेर लौट रही निजी अस्पताल की बस सड़क से उतरी,कंपाउण्डर जख्मी

  • नील गाय को बचाने के प्रयास में हादसा
  • तारबंदी में उलझी

जोधपुर,आंखों के उपचार के बाद बाड़मेर लौट रही निजी अस्पताल की बस सड़क से उतरी,कंपाउण्डर जख्मी। शहर के निकट लूणी तहसील के दूदिया-भाचरना गांव की सरहद में निजी अस्पताल की एक बस नील गाय को बचाने के चक्कर में सडक़ से नीचे उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इसे भी पढ़िए – संविधान व राष्ट्रीय विधिक दिवस मनाया

हादसे मेें बस में सवार निजी अस्पताल का कंपाउण्डर जख्मी हो गया। यह लोग मंगलवार को अस्पताल द्वारा आयोजित आंखों के कैंप से आज लौट रहे थे। बस में तकरीबन 15-16 लोग सवार थे। बाद में अस्पताल की दूसरी बस बुलाकर उन्हेें रवाना किया गया।

लूणी थाने के एएसआई पप्पाराम ने बताया कि बाड़मेर के देशीपुरा गांव के कुछ लोग जोधपुर में एक निजी अस्पताल में आंखों के कैंप में इलाज के लिए मंगलवार को आए हुए थे। अस्पताल की तरफ से कल एक कैंप का आयोजन किया गया था,जिसमें 15-16 लोगों को रजिस्टर्ड किया गया था।

आज सुबह अस्पताल की बस में ही सवार होकर यह लोग वापिस बाड़मेर अपने गांव देशीपुरा जा रहे थे। बस का चालक सूरसागर निवासी हिम्मत सिंह अपने मालिक की गाड़ी से उन्हें लेकर रवाना हुआ था। मगर यह बस जब दूदिया- भाचरना गांव की सरहद में पहुंची तब सामने अचानक से नील गाय आ गई और बस अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरकर तारबंदी से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

एएसआई पप्पाराम के अनुसार बस में अस्पताल का कंपाउण्डर धीरज भी था जो जख्मी हो गया। अन्य मरीज सुरक्षित हैं। अस्पताल प्रबंधन ने दूसरी बस भिजवाई और मरीजों को वापिस रवाना किया गया। आने जाने का खर्च अस्पताल प्रबंधन की तरफ से ही किया गया था।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026