Doordrishti News Logo

सेना के लांस नायक को सिम अपडेट के नाम पर 93 हजार की चपत

साइबर ठगी

जोधपुर, सेना के एक लांस नायक के साथ शातिर ने ठगी कर ली। सिम केवाईसी अपडेट के नाम पर शातिर ने खाते की जानकारी ली और तीन चार बार में 93 हजार रूपयों की निकासी कर डाली। इस बारे में अब एयरपोर्ट थाने में ठगी और आईटी एक्ट में केस दर्ज करवाया गया है।

थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि मूलत: बिहार के भोजपुर हाल शिकारगढ़ इलाके में रहने वाले गंगा सागर पुत्र भुवनेश्वर शाह की तरफ से यह मामला दर्ज कराया गया। उनके अनुसार वे सेना में लांस नायक पद पर हैं। दो दिन पहले किसी शातिर ने कॉल कर सिम केवाईसी अपडेट के नाम पर जानकारी ली। बाद में उसने बताए अनुसार ओटीपी नंबर आदि भेजे। ओटीपी नंबर की जानकारी दिए जाने के उपरांत उनके खाते से तीन चार बार में 93 हजार की रूपए की निकासी कर डाली। मोबाइल पर मिले संदेश से खाते से रूपए निकलने का पता लगा। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: