Doordrishti News Logo

लड़की को मैसेज करने की बात को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़ेे,दो घायल

  • चाकूबाजी होने का अंदेशा
  • एक के कान के पास दूसरे के हाथ पर लगा कट

जोधपुर,लड़की को मैसेज करने की बात को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़ेे, दो घायल।शहर के मोती चौक क्षेत्र में शुक्रवार की रात को चाकूबाजी हुई। दो पक्ष के लड़के आपस में भिड़ गए। दोनों घायल हो गए। एक नाबालिग बताया गया है। देर रात तक पुलिस द्वारा इनके बयान लिए जा रहे थे। मुकदमा देर रात तक दर्ज नहीं हुआ। झगड़े का कारण किसी लडक़ी को मैसेज करने को लेकर बताया गया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें – सड़क पार कर रहे श्रमिक को चार पहिया वाहन ने लिया चपेट में,मौत

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि नागौरी गेट निवासी विश्वजीत सिंह और मोती चौक के एक नाबालिग के साथ शुक्रवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। एक दूसरे पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। इनमें चाकूबाजी होने का अंदेशा है। विश्वजीत सिंह के कान के पास में चोट लगी है और नाबालिग के भी हाथ पर गहरी चोट लगी है। पुलिस ने आरंभिक तौर पर बताया कि किसी महिला लडक़ी को मैसेज करने की बात को लेकर यह विवाद हुआ है। मुकदमा दर्ज कराए जाने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026