Doordrishti News Logo

पाकिस्तान से भारत आया पैंथर पहुंचा जोधपुर

वन विभाग ने किया रेस्क्यू

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए-

जोधपुर,पाकिस्तान से भारत आया पैंथर पहुंचा जोधपुर। भारत-पाक सीमा में तारबंदी पार करके भारत में आए एक पैंथर को पकड़ा कर लाया गया है। जोधपुर वन विभाग की टीम ने इस पैंथर को शुक्रवार को पकड़ा था। शुक्रवार को वन विभाग टीम जैसलमेर के जालूवाला और टावरीवाला इलाके में कमलेश विश्नोई की ढाणी में पैंथर द्वारा चार बकरियों का शिकार करने की सूचना पर वहां गई थी। यह पैंथर 4 महीने पहले भारत-पाक सीमा पर तारबंदी लांघ कर के आया था।

यह भी पढ़ें – विवाद के चलते पहले स्कूटी से मारी टक्कर,फिर जीप चढ़ाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारी बंसीलाल के नेतृत्व में पैंथर को जोधपुर लाया गया है। सड़क मार्ग से पूरी सार संभाल के साथ पैंथर को जोधपुर पहुंचाया गया। पैंथर का रेस्क्यू कर लाने के बाद अब उसे माचिया पार्क में फिलहाल रखा जाएगा। माचिया में वन विभाग की एक्सपर्ट टीम द्वारा पैंथर के स्वास्थ्य की जांच की गई। वन विभाग के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद पैंथर को जंवाई बांध के अरावली पर्वत के लैपर्ड क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

जोधपुर वन विभाग के अनुसार 10 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलकर पैंथर को इंदिरा गांधी नहर के एक नाले में पकड़ा गया। पैंथर की उम्र लगभग 5 वर्ष है और वह एकदम हष्ट पुष्ट है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026