Doordrishti News Logo

पुलिस ने राजकार्य में बाधा का केस बनाया

जोधपुर, शहर के मंडोर स्थित किशोर बाग क्षेत्र में नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। तब एक कार चालक को बिना मास्क निकलते देख रोका गया। इस पर वह निगम निरीक्षक से अभद्र व्यवहार करने के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। बाद में कार को भगा ले गया। पुलिस ने इस बारे में कोरोना अधिनियम के साथ राजकार्य में बाधा डालने जाने का केस दर्ज किया है। कार नंबर से बदमाश का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मंडोर थानाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक मदन सिंह परिहार ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने दल के साथ नो मास्क नो एंट्री की पालना के लिये किशोर बाग क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे थे, तब एक कार चालक बिना मास्क के आया। इस पर रोक कर उसको समझाइश और चालान काटने लगे तब आरोपी ने स्टाफ के साथ हाथापाई कर गाड़ी को तेज गति से भगाकर ले गया। पुलिस अब गाड़ी नंबर से उसे ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

Related posts: