जोधपुर जिले में 86.23 प्रतिशत मतदान

  • नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2026
  • पीपाड़ सिटी में सर्वाधिक 89.59 प्रतिशत
  • बिलाड़ा के चार वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर जिले में 86.23 प्रतिशत मतदान। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत जोधपुर जिले की छह नगरपालिकाओं में मतदान प्रक्रिया बुधवार को प्रातः 7 बजे शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से प्रारंभ होकर सफलता पूर्वक संपन्न हुई। जिले के कुल 1,19,635 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,03,160 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल 86.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पीपाड़ सिटी और तिंवरी में सर्वाधिक मतदान:-
मतदान प्रतिशत के अनुसार पीपाड़ सिटी नगरपालिका में सर्वाधिक 89.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 29,485 मतदाताओं में से 26,415 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार तिवरी नगरपालिका में 12,506 मतदाताओं में से 11,175 मतदाताओं ने मतदान किया तथा यहां 89.36 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

मथानिया और बालेसर सत्ता में भी 88 प्रतिशत से अधिक मतदान
मथानिया नगरपालिका में कुल 14,310 मतदाताओं में से 12,713 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 88.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बालेसर सत्ता नगरपालिका में 15,359 मतदाताओं में से 13,709 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा मतदान प्रतिशत 89.26 रहा।

भोपालगढ़ में 87.39 प्रतिशत मतदान
भोपालगढ़ नगरपालिका में कुल 19,465 मतदाताओं में से 17,011 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 87.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

बिलाड़ा में 77.65 प्रतिशत मतदान, चार वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन
बिलाड़ा नगरपालिका में कुल 28,510 मतदाताओं में से 22,137 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा 77.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि बिलाड़ा नगर पालिका के चार वार्डों में प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

समयवार मतदान प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी
जिले में मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। समय वार प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रातः 10 बजे तक 30.81 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 61.39 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 74.79 प्रतिशत, 6 बजे तक 85.79 प्रतिशत तथा अंत तक 86.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान

शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया
जिले की सभी छह नगर पालिकाओं में मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।