Doordrishti News Logo

रामदेवरा मेला शुरू होने के साथ बढ़ी चोरियां

  • रात को परिवार की मौजूदगी में पीछे की खिडक़ी तोड़कर प्रवेश करती है गैंग
  • डांगियावास,मथानिया और करवड़ थाना क्षेत्र में एक ही रात में पांच मकानों में सैंध
  • लाखों के जेवरात नगदी पार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रामदेवरा मेला शुरू होने के साथ बढ़ी चोरियां रामदेवरा मेला अब चरम पर है। ऐसे में अब जातरूओं का आने का सिलसिला भी तेजी से बढ़ा है। हर साल की तरह की इस बार भी जातरूओं की आड़ में चोरों की गैंग आने लगी है। कमिश्ररेट के जिला पूर्व में गुजरी रात एक साथ पांच घरों में चोरी हो गई।

डांगियावास, मथानिया और करवड़ थाना क्षेत्र से चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ किया। सभी चोरियों में एक समानता देखने को मिली कि चोर परिवार की मौजूदगी में पीछे की खिडक़ी तोड़ कर प्रवेश करते है और वारदात को अंजाम देते है।

प्रकरण संख्या 1
डांगियावास थाना क्षेत्र के काकेलाव गांव में एक मजदूर के घर में रात के समय चोरी की वारदात सामने आई है। पीडि़त ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 7-8 सितंबर की रात करीब 11 बजे से सुबह 3 बजे के बीच अज्ञात चोर घर के पीछे की ओर से घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पीडि़त नैनाराम पुत्र गोबरराम मेघवाल, निवासी मेघवालों का बास,काकेलाव ने बताया कि परिवार के सदस्य घर के बाहर चौक में सो रहे थे। तब चोरों ने पीछे से दरवाजे के पास की खिडक़ी तोडक़र घर में प्रवेश किया। सुबह उठने पर घर में चोरी होने का पता चला। रिपोर्ट के अनुसार चोर 3 तोला सोने की टूसी, 3 तोला रकड़ी सेट, 2 सोने की अंगुठियां, 2 सोने के लूंग तथा 2 चांदी की छड़ा की जोडिय़ां चोरी कर ले गए। पीडि़त मजदूरी करता है।

लुटेरा गैंग पकड़ी: वृद्ध को धक्का देकर मोबाइल लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण संख्या-2 
मथानिया थाना क्षेत्र के सिंधियो की ढाणी, हरिसागर बेरा में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोर एक मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गए। परिवादी मूलाराम पुत्र लाबूराम,निवासी हरिसागर बेरा ने रिपोर्ट में बताया कि 7-8 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच अज्ञात चोर घर की पीछे की खिडक़ी के लोहे के सरिये तोडक़र अंदर घुसे।

चोरों ने पेटी और अलमारी के ताले-कुंडे तोडक़र करीब 7.50 लाख रुपये नकद,करीब डेढ़ तोला सोने का मंगल सूत्र,40 तोला चांदी का कंदोरा,7 तोला चांदी की हाथ की चेन सहित चांदी की बिछियां चोरी कर लीं।
इसके अलावा पड़ौस में रखी एक बाइक भी चोरी कर ली गई।

रिपोर्ट के अनुसार,चोरों ने पड़ौसी खेमसिंह के मकान के पीछे की खिडक़ी से अंदर घुसकर करीब 20 हजार रुपये नकद, आधा तोला सोने की बिटी, नाक की फीणी, चांदी के छड़े, हाथ का ब्रेसलेट और करीब 50 तोला चांदी की अंगूठियां भी चुरा लीं।

प्रकरण संख्या -3
करवड़ पुलिस के अनुसार श्रीराम नगर बाडिया पुरोहितान लाछा बासनी निवासी हीरालाल पुत्र घीसूराम माली के घर में भी 7-8 सितंबर की रात को चोरों ने सैंध लगाकर लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। उसके द्वारा करवड़ थाने में रिपोर्ट दी गई।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026