Doordrishti News Logo

जोधपुर, सूचना प्रौद्योगिक और संचार विभाग के उप निदेशक महेन्द्र चौधरी ने जिले के ओसियां में 22 ई मित्रों के निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ई-मित्र केन्द्रों पर सेवाओं में कमी, उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब नहीं देने तथा निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूलने से संबंधित शिकायतों की जांच की गई। जांच में 8 ई मित्र केन्द्रों को अस्थाई बंद करने तथा 18 ई मित्र केन्द्रों पर शास्ति आरोपित की गई। निरीक्षण के दौरान कियोस्क धारक गोविन्द,नरेश शर्मा, लालधर सोलंकी, हुकमसिंह, मुल्तानसिंह, मुकेश, भंवरराम तथा करणराम के ई-मित्र को 15 दिनों के लिए अस्थाई बंद करने तथा कमलेश प्रजापत, जगदीश ई-मित्र, श्रवण, आनंद कुमार, बंजरग चंडक, मनोहरलाल, मांगीलाल एवं धीरेन्द्र ई-मित्र पर एक-एक हजार रूपये की शास्ति लगाई गई। उप निदेशक ने आमजन से आग्रह किया कि अस्थायी तौर पर बंद किए गये ई-मित्र पुनः चालू होने तक राज्य सरकार की सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार का लेन देन नहीं करें।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026