Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़क चौड़ीकरण के लिए 8.14 करोड़ मंजूर

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जोधपुर शहर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोकुलजी की प्याऊ से सुरपुरा नागौर बाईपास तक कुल 4 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए कुल 8 करोड़ 14 लाख 26 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

उल्लेखनीय है कि सूरपुरा डैम जैसे विभिन्न पर्यटन स्थलों को शहर से जोड़ती इस सड़क की चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही यहां पहुंचने वाले पर्यटकों का आवागमन सुगम एवं सुलभ होगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर के मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव संजीव माथुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जोधपुर शहर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोकुलजी की प्याऊ से सुरपुरा नागौर बाईपास तक कुल 4 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ाईकरण (1 लेन से 2 लेन), सुदृढ़ीकरण एवं रेजिंग के कार्य के लिए कुल 8 करोड़ 14 लाख 26 हजार रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026