Doordrishti News Logo

स्वर्णप्राशन से 700 बच्चे हुए लाभान्वित

आयुर्वेद विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण अभियान

जोधपुर,डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के बाल रोग के तत्वावधान में पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एम्स जोधपुर,शनिचर थान, नवजीन संस्थान लवकुश गृह,किशोर बाल गृृह,विश्वविद्यालय चिकित्सालय तथा घड़ाव के राजकीय विद्यालय के लगभग 700 बच्चों ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने वाली स्वर्णप्राशन की खुराक गटकी।

ये भी पढ़ें- डेस्टीनेशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक शुक्रवार को

कार्यक्रम प्रभारी प्रो. प्रेम प्रकाश व्यास ने बताया कि कुलपति प्रो.प्रदीप कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में प्रतिमाह आयोजित हो रहे स्वर्णप्राशन कार्यक्रम में जोधपुर के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में अपने बच्चों को स्वर्णप्राशन ड्रोप्स पिलाने का रहे हैं। अभिभावकों द्वारा स्वर्णप्राशन से बच्चो के स्वास्थ्य में सकारात्मक प्रभाव का फीडबैक दिया किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: