Doordrishti News Logo
  • मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी
  • शांतिपूर्वक चल रहा है मतदान
  • कानून व्यवस्था बनाए रखने को बड़ी तादात में पुलिस तैनात

रिपोर्ट – जेपी गोयल

शेरगढ़, पंचायत समिति शेरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेना में सरपंच उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह देखने को रहा है। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी तादाद में पुलिस जाब्ता लगाया गया है।

शेरगढ़ तेना सरपंच उपचुनाव

शेरगढ़ के उपखण्ड अधिकारी डॉ.मनोज खेमादा व पुलिस के वृत्ताधिकारी राजूराम चौधरी आदि हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक 68.12 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान में जहां युवा वर्ग में उत्साह बना हुआ है वहीं बुजुर्गों में भी मतदान के प्रति दिलचस्पी देखने को मिली।

शेरगढ़ तेना सरपंच उपचुनाव

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत तेना में सरपंच बुधाराम भील के निधन हो जाने के बाद उनकी पत्नी सायर व शेरगढ़ के निवर्तमान प्रधान तगाराम भील की पुत्री सीता कुमारी सरपंच चुनाव में अपना भाग्य रही हैं। पिछली बार ग्राम पंचायत तेना में सरपंच के आम चुनाव में तीसरे उम्मीदवार रहे शेरगढ़ के निवर्तमान प्रधान तगाराम भील को मात्र 76 वोट मिले थे।

ये भी पढें – केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने गुरुपूर्णिमा पर गुरुजनों और साधु संतों सेल लिया आशीर्वाद

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026