Doordrishti News Logo

बीएसएफ के 67 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की दीक्षा

जोधपुर,सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल जोधपुर में सोमवार को नव-आरक्षकों के बैच संख्या 246 के दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 67 नव-आरक्षकों ने भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने की शपथ ली।

उप महानिरीक्षक सीमांन्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल मोहम्मद बिलाल खान के मुख्य आथित्य में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। इसके  साथ ही खान ने नव-आरक्षकों को संबोधित करते हुए, पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक कर्त्तव्य पालन करने का आहृवाहन किया।

67-new-constables-of-bsf-took-initiation-to-serve-the-country

उलेखनीय है कि इन नव आरक्षकों द्वारा सहायक प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर के महानिरीक्षक मदन सिंह राठौड़, पीपीएमजी,पीएमजी बीएआर पीएमजी के सानिध्य में 24 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है।द्वितीय कमान अधिकारी(प्रशिक्षण) सहायक प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि इन 24 सप्ताह में इन जवानों को हथियार चलाने से लेकर आतंकवाद से लड़ऩे, विषम चुनौतियों से जुझने और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई। कमाण्डेन्ट (मुख्य प्रशिक्षक) योगेंन्द्र सिंह राठौड़ से मार्गदर्शन प्राप्त कर यह सभी नव आरक्षक गौरान्वित हैं।

उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि ने भव्य परेड के लिए सहायक प्रशिक्षण केन्द्र की ट्रेनिंग टीम को बधाई दी और सभी नव आरक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रर्दशन पर नव-आरक्षकों को पदक भी प्रदान किये जिसमें नव- आरक्षक प्रशांन्त शुक्ला दास (ओवर ऑल प्रथम), मुनीष कुमार (बेस्ट ड्रिल),सुनिल कुमार यादव (बेस्ट एंडुरेंस) रमेश बासुमेत्री (बेस्ट फायरर) व सुधीर गुप्ता (ओवर ऑल द्वितीय), स्थान पर रहे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: