Doordrishti News Logo

खाते से 6.17 लाख रुपए पार,वृद्ध पहुंचा थाने

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खाते 6.17 लाख रुपए पार,वृद्ध पहुंचा थाने। शहर में बगैर ओटीपी बताए एक वृद्ध के खाते से 6.17 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चौहाबो थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक कर रहे हैं।

थानाधिकारी पारीक ने बताया कि चौहाबो के 16/207 निवासी अजीत कुमार सक्सेना ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 23 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर बिना कोई ओटीपी आए पेटीएम से 6 लाख 17 हजार 334 रुपए निकल गए। यह पूरा घटनाक्रम महज 20 मिनट के अंदर-अंदर हुआ।

रिपोर्ट में यह भी बताया कि पेंड सेन एंटरप्राइजेज में 1500 रुपए,वर्टिस फाइनेंस में 14 हजार 384 रुपए, एचडीबी फाइनेंस में दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1 लाख 64 हजार रुपए,टाटा मोटर में दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1 लाख 49 हजार रुपए,केडी ब्रदर्स कंपनी में दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 98 हजार रुपए और महिंद्रा फाइनेंस में 90 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए।

Related posts:

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026