उत्तर पश्चिम रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड की 5 वीं स्टेट रैली 24 से 28 को
- विभिन्न राज्यों के 500 स्काउट कैडेट्स शिरकत करेंगे
- अनेक प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के आयोजन की तैयारियां तेज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तर पश्चिम रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड की 5 वीं स्टेट रैली 24 से 28 को। उत्तर पश्चिम रेलवे एवं भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर पश्चिम रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड की 5 वीं स्टेट रैली का आयोजन 24 से 28 दिसंबर तक जोधपुर मंडल के रेलवे ग्राउंड में किया जा रहा है। इस रैली में विभिन्न रेलवे जोनों एवं राज्यों से आने वाले लगभग 500 स्काउट,गाइड,रोवर, रेंजर,कब एवं बुलबुल भाग ले रहे हैं।
मुख्य जिला आयुक्त अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि इस स्टेट रैली में उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों जोधपुर,बीकानेर, अजमेर एवं जयपुर के अतिरिक्त उत्तर रेलवे जोन के लखनऊ, अम्बाला एवं रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला,पश्चिम रेलवे के बड़ौदा मंडल तथा राजस्थान स्टेट भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। रैली का उद्घाटन 24 दिसंबर को दोपहर 3 बजे जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी रेलवे स्टेडियम पर करेंगे।
जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न
जिला आयुक्त अभिषेक गांधी ने बताया कि रैली के दौरान स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों अनुशासन,सेवा, नेतृत्व एवं भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें मार्च पास्ट,क्विज प्रतियोगिता,फिजिकल डिस्प्ले,कैंप क्राफ्ट,पिजन शो,पायनियरिंग,रिंग प्रोजेक्ट,गेट मेकिंग,बैंड डिस्प्ले, रंगोली,कब-बुलबुल के खेल, स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर की विशेष गतिविधियां एवं कार्यशालाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस रैली को लेकर बच्चों एवं युवाओं में विशेष उत्साह है तथा इसकी तैयारियों में जोधपुर मंडल के सभी स्काउट एवं गाइड पूरे समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। रैली में आयोजित प्रतियोगिताएं आगामी भारतीय रेलवे जंबूरी में भागीदारी की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
