55 महिला रेलकर्मी रामदेवरा व तनोट माता दर्शन के लिए रवाना

55 महिला रेलकर्मी रामदेवरा व तनोट माता दर्शन के लिए रवाना

महिला सशक्तिकरण के लिए जोधपुर मंडल की पहल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),55 महिला रेलकर्मी रामदेवरा व तनोट माता दर्शन के लिए रवाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की महिला कर्मचारियों का दल दो दिवसीय आध्यात्मिक भ्रमण एवं कर्मचारी शिविर के लिए शनिवार को जोधपुर से रवाना हुआ।

इस अवसर पर मंडल की महिला कर्मचारियों को रामदेवरा एवं जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। यह भ्रमण न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है,बल्कि कार्यक्षमता वृद्धि एवं मानसिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक प्रेरणादायी पहल माना जा रहा है।

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी तथा महिला कल्याण संगठन की मंडल अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी की पहल पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके अंतर्गत मंडल में कार्यरत कुल 55 महिला कर्मचारियों को सड़क मार्ग से इस दो दिवसीय भ्रमण पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान महिला कर्मचारी रामदेवरा और तनोट माता मंदिर क्षेत्र में शिविर कर आपसी संवाद,अनुभव साझा करने तथा कार्यस्थल पर दक्षता एवं क्षमता वृद्धि से जुड़े विषयों पर मंथन करेंगी।

कार्यक्रम के तहत रवाना की गई बस को सहायक कार्मिक अधिकारी राधेश्याम चितारा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कल्याण निरीक्षक रामेश्वर दास एवं कैंप सचिव नेमीचंद प्रजापत भी उपस्थित थे।