Doordrishti News Logo

सभी खिलाड़ियों को पूर्व खेल मंत्री मांगीलाल गरासिया ने मेडल पहनाए

जोधपुर, भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त मार्शल आर्ट पेंचक सिलाट खेल के जोधपुर के खिलाड़ियों ने जयपुर में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित हुई तीन दिवसीय तीसरी राज्य स्तरीय प्री टीन, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर तथा सीनियर मास्टर पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में 5 गोल्ड मेडल तथा 2 सिल्वर जीतकर सूर्यनगरी का नाम रोशन किया।

5gold and 2silver medals for Jodhpur in state level Pench Silat competition

इस उपलब्धि के लिए जोधपुर टीम का हेल्पिंग हैंड्स संस्था जोधपुर के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक कारवां ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर बधाई दी तथा उनकी हौसला अफजाई की। पेंचक सिलाट एसोसिएशन जोधपुर के सचिव मोहम्मद इकबाल मोयल ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व खेल मंत्री मांगीलाल गरासिया थे, मुख्य अतिथि के द्वारा सभी खिलाड़ियों को पदक पहना कर सम्मानित किया गया। जोधपुर से टेंडिंग इवेंट में प्री टीन केटेगरी के बालक वर्ग में मोहम्मद जुबेर मोयल ने सिल्वर मेडल तथा बालिका वर्ग में कनीज फातिमा मोयल ने गोल्ड मेडल जीता। सीनियर वर्ग के टेंडिंग इवेंट में मोहम्मद हुसैन भाटी ने गोल्ड मेडल तथा नसीम ने भी गोल्ड मेडल जीता और मोहम्मद आबिद मोयल ने सहभागिता की। मास्टर सीनियर पुरुष वर्ग के टेंडिंग इवेंट में मोहम्मद इकबाल मोयल तथा अब्दुल रज्जाक मोयल ने गोल्ड मेडल जीता और शाकिर ने सिल्वर मेडल जीता।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026